जांच में फेल मिली 18 दवाइयां, कंपनियों को नोटिस

बद्दी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने ड्रग अलर्ट जारी किया है। जांच के दौरान देशभर में निर्मित 18 तरह की दवाएं गुणवत्ता के आधार पर फेल पाई गई हैं। इनमें जोड़ों का दर्द, मिरगी का दौरा, एलर्जी, बैक्टीरिया का संक्रमण, आई ड्रॉप्स, गैस्ट्रिक, बुखार, दर्द निवारक दवाएं शामिल हैं। गौरतलब है कि सीडीएससीओ ने जुलाई में देश के अलग-अलग राज्यों से 988 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें से 970 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी हैं, जबकि 18 दवाएं अधोमानक पाई गई हैं। इनका निर्माण महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बंगलूर, पंजाब व हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक दवा उद्योग का नाम भी शामिल है। राज्य नियंत्रक नवनीत मारवाहा ने बताया कि जिस दवा उद्योग की दवा सबस्टैंडर्ड पाई गई हैं, उसे नोटिस थमाते हुए बाजार से संबंधित इंजेक्शन का पूरा बैच हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण दवा निर्माता कंपनियों पर पूरी निगरानी रख रहा है, ताकि गुणवत्तापूर्ण दवा निर्माण हो।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन