फेफड़े में तीसरे स्टेज का कैंसर होने पर मुफ्त इलाज नहीं

हल्द्वानी। फेफड़े में तीसरे स्टेज का कैंसर होने पर आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा। योजना में इस स्टेज की बीमारी के इलाज का प्रावधान नहीं किया गया है। हालांकि, इस स्थिति से डॉक्टर भी परेशान हैं, लेकिन नियमों का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। इसके चलते मरीज या तो महंगा इलाज कराने को मजबूर होते हैं या फिर बिना इलाज के निराश लौट जाते हैं। एक साल से योजना संचालित होने के बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। बताया गया है कि फेफड़े के तीसरे स्टेज के कैंसर के इलाज का खर्च सरकारी में 50 हजार और निजी अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक आ जाता है। इसमें सर्जरी व कीमोथेरेपी दोनों तरह का इलाज है। आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा है। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित स्वामी राम कैंसर संस्थान में फेफड़े के कैंसर में ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। कैंसर सर्जन नहीं होने से मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. केसी पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से अटल आयुष्मान योजना के लिए नियम तय हैं। इसी आधार पर इलाज दिया जाता है। हमारी ओर से नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता है। वहीं डॉ. आरके पांडे, स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना का पूरा काम ट्रस्ट की ओर से संचालित होता है। हमारे पास इसकी रिपोर्ट नहीं आती है। फिर भी मेरे पास यह मामला आएगा तो इसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि निर्धारित इलाज में पर्याप्त धनराशि नहीं मिलती है। इतने कम बजट में अटल आयुष्मान योजना के तहत पंजीकरण कराना संभव नहीं है। सरकार न ही योजना में इलाज की दरें बढ़ा सकी और न निजी अस्पतालों को शामिल करा सकी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़