फैक्ट्री पर छापा, पकड़ा गया नकली टाटा नमक व आशीर्वाद आटा

डेराबस्सी (पंजाब)। मुबारिकपुर पुलिस ने गांव सुंडरा में नामी कंपनियों के पैकेटों में नकली माल भरकर सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस फैक्ट्री में छापामारी के दौरान टाटा नमक और आशीर्वाद आटा के अलावा सर्फ एक्सल, टाइड सर्फ, हारपिक टॉयलेट क्लीनर के पैकेटों में भरा नकली माल का जखीरा बरामद किया है। आरोपी कृष्ण खुद को उक्त कंपनियों का डीलर बताता था। वह तैयार माल हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व ट्राइसिटी में बेच देता था। मौके से पुलिस को नामी कंपनियों के खाली पैकेट, एमडीएच मसाले की पेटियां, लैक्मे का काजल सहित अन्य सामान भी मिला है। पुलिस ने यह कार्रवाई आईपी इंवेस्टिगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रजिंद्र सिंह की शिकायत पर की।
शिकायतकर्ता रजिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी का नामी कंपनियों के साथ उनका नकली माल पकडऩे के लिए करार हुआ है। इसके तहत ही पूरे देश में कंपनियों का नकली माल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाते हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि इस फैक्ट्री में कई नामी कंपनियों का नकली माल भरा जा रहा है।
उन्होंने अपने स्तर पर जांच करने के बाद मुबारिकपुर पुलिस को साथ लेकर उक्त फैक्ट्री में छापा मारा। गांव सुंडरा के पास एक पुरानी इमारत में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, पुरुष व बच्चे मॉल भर रहे थे। फैक्ट्री में कर्मी टाटा नमक, टाइड सर्फ, आशीर्वाद आटा व सर्फ एक्सल की थैलियों में खुले माल को तोलकर मौके पर ही सील बंद करके बोरियों में भर रहे थे। मौके पर तैयार माल को देखकर कोई नहीं पहचान सकता था कि यह माल नकली है।
जांच में सामने आया कि फैक्ट्री मालिक तीन-चार महीने से गोरखधंधा चला रहा है। इससे पहले वह कहीं और फैक्ट्री चलाता था। वह दिल्ली से सस्ता खुला तैयार मॉल लेकर आता था जो अपनी प्रिंटिंग प्रेस में छापे नामी कंपनियों के पैकेटों में भर देता था।
पुलिस ने मौके पर ही कंपनी मालिक कृष्ण कुमार निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई नरपिंद्र सिंह ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तैयार माल दिल्ली में कहां से लाता था और इन नामी कंपनियों के पैकेटों की प्रिंटिंग कहां करता था और वह अब तक किन-किन को माल बेच चुका है, इसका खुलासा जांच में होगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन