परचून दुकानदार के पास मिले नशीले इंजेक्शन

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने परचून दुकानदार को सहारनपुर से कार में 1028 नशीले इंजेक्शनों की खेप लाते हुए गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि छात्रों के अलावा नशा मुक्ति केंद्रों में नशा छोडऩे के लिए आने वालों को भी ये इंजेक्शन बेचे जाते थे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीआईजी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशानुसार सीओ एसटीएफ ने देर रात आशारोड़ी बैरियर से इंडिका कार यूके 07 एटी 0038 से नशे के इंजेक्शनों की खेप पकड़ी है। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम महेंद्र सिंह उर्फ सोनू सरदार निवासी प्रेमनगर बताया। उसकी परचून की दुकान है। इस दुकान की आड़ में नशे के इंजेक्शन बेचने का काम करता है।
उसने बताया कि वह सहारनपुर में रहमान नाम के तस्कर से 100 रुपए में एक इंजेक्शन खरीदता है। इस इंजेक्शन को वह युवाओं को 500 रुपये प्रति बेचता है। इसके अलावा सरकारी अस्पताल के ओएसटी सेंटर में नशे का इलाज कराने वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें भी इंजेक्शन बेचता है। आरोपित के मुताबिक, वह प्रेमनगर में दिलीप उर्फ टिक्की, सुमित, अंकित, अजय को इंजेक्शन सप्लाई करता था। इधर, पुलिस पूछताछ के आधार पर रहमान समेत पांचों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। वहीं, सामने आया है कि सोनू सरदार का क्राइम रिकार्ड भी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती