अब तुरंत मिलेगी अल्ट्रासाउंड, ईको, लंग्स की रिपोर्ट

नई दिल्ली। राजधानी के सफदरजंग अस्पताल की इमरजेंसी में आए मरीजों को हार्ट अटैक और तत्काल अल्ट्रासाउंड या ईको की जरूरत पडऩे पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब उन्हें तुरंत रिपोर्ट मिल सकेगी। बता दें कि पहले मरीजों को काफी दूरी पर स्थित अल्ट्रासाउंड मशीन के पास ले जाना पड़ता था। इस स्थिति में मरीज की जान को खतरे की संभावना भी बनी रहती थी। अब इस तरह की परेशानी वाले मरीज के पास ही मशीन को लाकर अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। दरअसल, सफदरजंग अस्पताल में आठ पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद की गई है, जिससे रियल टाइम डेटा पता लगाया जा सकेगा। इस बारे में सफदरजंग अस्पताल के एनेस्थिसिया एंड क्रिटिकल केयर के प्रोफेसर डा. कपिल गुप्ता के अनुसार अब तक इमरजेंसी में आने वाले पेशंट को अल्ट्रासाउंड, ईको, माइंड प्रैशर, लंग्स की जांच आदि के लिए इमरजेंसी से दूसरी जगह जाना पड़ता था जिसमें काफी परेशानी होती थी। कई बार जान को भी खतरा होता था। इन नई मशीनों के आने से मरीजों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मशीनें मरीजों तक लाई जाएंगी। मशीन के वायर को केवल उस पार्ट पर लगाना है और कमांड देनी है जिसके बाद कुछ ही सेकंड्स में रिपोर्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस रियल टाइम डेटा की वजह से कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उनका कहना है कि इमरजेंसी में रोजाना करीबन 200 पेशंट आते हैं जिन्हें तत्काल अल्ट्रासाउंड, ईको या अन्य तरह की जांच की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह मशीनें बेहद उपयोगी साबित होने वाली हैं। इन मशीनों को अस्पताल की इमरजेंसी, ऑप्रेशन थिएटर व आईसीयू में रखा गया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक