जीएसटी: तो क्या सिर्फ फार्मासिस्ट ही जेल जाएगा!

नई दिल्ली: दवा धंधे में जीएसटी से मचे हाहाकार के बीच फार्मासिस्टों के लिए नई मुसीबत पैदा हो गई।  ज्यादातर केमिस्ट शॉप किराए के लाईसेंस पर चलती हैं, क्योंकि दवा दुकान खोलने के लिए फार्मासिस्ट को ही लाइसेंस जारी होता है, साथ ही दुकान पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी और बिल पर उसके हस्ताक्षर की अनिवार्यता भी बताई गई है। अब जीएसटी में एक-एक गोली का हिसाब ऑनलाइन रखना होगा, उसका बिल काटना पड़ेगा। बिल जांचने वाला अधिकारी कभी भी दुकान पर पहुंच कर ताजा और पुराने बिल मांग सकता है। अब प्रावधान इतने कड़े हैं कि खामी पाए जाने पर फार्मासिस्ट को जेल भेजा जा सकता है।
     हरियाणा में अपुष्ट आंकड़ा बताता है कि यहां करीब 70 प्रतिशत दुकानें किराए के लाइसेंस पर चलती हैं। फार्मासिस्ट कहीं ओर नौकरी कर रहा होता है जबकि उसके नाम से दूसरी जगह केमिस्ट शॉप चलती रहती है। ताजा कानून से फार्मासिस्टों में तो डर पैदा हो ही गया है, साथ ही ड्रग विभाग में पार्टनरशिप दिखाकर केमिस्ट शॉप चलाने वाले मालिक की भी जान पर बन आई है। सीधी-सी बात है कि या तो दुकान बंद करो या फिर नियमों का हर कदम पर पालन करों, जिसमें बहुत कठिनाई है। सवाल यह भी उठता है कि यदि खामी पाए जाने पर फार्मासिस्ट को जेल हो सकती है तो ड्रग विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान क्यों नहीं। क्योंकि ड्रग अधिकारियों को लाइसेंस देते वक्त सुनिश्चित करना होता है कि केमिस्ट शॉप के लिए दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक सब कुछ ठीक है या नहीं। बाद में लगातार केमिस्ट शॉप पर जाकर नियमानुसार व्यवस्था का पालन करवाना भी ड्रग अधिकारी की ड्यूटी होती है।
खैर, फार्मासिस्टों की रोजी-रोटी पर संकट आना तय है क्योंकि फार्मासिस्ट के पास डिग्री तो है लेकिन केमिस्ट शॉप खोलने के लिए पैसा नहीं हैं। वहीं अब फंसने के डर से फार्मासिस्ट अपना लाइसेंस किराए पर देने से भी हाथ खींचेगा।
Medicare Tulsi

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़