थोक दवा व्यापारियों ने लिया बड़ा फैसला, नहीं देंगे दवा

साहिबगंज (झारखंड)। जिले के थोक दवा व्यापारियों ने बड़ा फैसला लिया है। अब वे शहर में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को दवा की सप्लाई नहीं करेंगे। थोक दवा व्यापारियों ने यह निर्णय ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा जिले के करीब एक दर्जन दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने के चलते लिया है। जानकारी अनुसार, जिले में कई चिकित्सक अपने आवास पर मरीजों को देखते हैं। मरीजों को वे दवा भी उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए थोक विक्रेताओं से दवा खरीदते हैं। राज्य औषधि निदेशालय ने पिछले दिनों जिले के करीब एक दर्जन थोक दवा विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा था। इसमें कहा गया था कि निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को दवा बेचने का अधिकार नहीं है। ऐसे में दवा बेचने के आरोप में क्यों न उनकी दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाए। सभी थोक दवा विक्रेताओं ने इसका जवाब भी दिया। जवाब से असंतुष्ट राज्य औषधि निदेशालय ने जिले के करीब 10 थोक दवा विक्रेताओं का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। इस अवधि में उनकी दुकानें बंद रहेंगी। अगर दुकान खोली गई तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, दवा न मिलने की वजह से चिकित्सक अपने मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। मामले पर विचार करने के लिए शहर के चिकित्सकों व दवा व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें दवा व्यापारियों ने दवा सप्लाई करने में असमर्थता जताई। आइएमए के अध्यक्ष डॉ. विजय ने कहा कि निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सक मरीजों को दवा उपलब्ध करा सकते हैं। इसमें कहीं से भी कानून का उल्लंघन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि औषधि निरीक्षक का यह कदम गलत है। आइएमए के सचिव डा. मोहन पासवान ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एमसीआई के नियम-परिनियम को संलग्न करते हुए राज्य ड्रग नियंत्रक से पत्राचार कर मार्गदर्शन मांगेंगे कि वे चिकित्सकों को दवा दे सकते हैं या नहीं। मार्गदर्शन मिलने तक वे चिकित्सकों को दवा उपलब्ध कराएं। बैठक में डॉ. आरएस झा, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. ए इमाम, हाशिम परवेज, अनूप कुमार सिंह, शाहनवाज जफर, प्रमोद केजरीवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई