दवाओं का लेखा-जोखा होगा ऑनलाइन अपलोड

कटिहार। अब सभी दवाइयों का लेखा-जोखा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। जिला से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक वितरित होने वाली दवाओं का लेखा-जोखा अब ऑनलाइन अपलोड होगा। हालांकि यह व्यवस्था पहले से ही लागू है, लेकिन इसका बेहतर क्रियान्वयन नहीं हो पाने से विभाग ने मामला संज्ञान में लिया है। दवाओं के भंडारण एवं वितरण की समीक्षा के दौरान राज्य कार्यालय ने प्रगति रिपोर्ट को दुरुस्त करने एवं इसमें तत्काल सुधार का निर्देश दिया था। इसे लेकर सिविल सर्जन डा. एपी शाही की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी स्तर तक दवाओं की मांग, भंडारण व वितरण की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सीएस ने कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑनलाइन इंट्री की जवाबदेही संबंधित भंडारपाल को दी गई है। बता दें कि दवाओं की डिमांड, वितरण एवं स्टॉक हर हाल में अपडेट रखने का निर्देश दिया गया है। सीएस ने कहा कि अब दवाओं से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन होगा।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील