क्लीनिक पर रेड कर सैंपल की दवाइयां जब्त की

गुना। प्रशासन की एक टीम ने गुना शहर में रपटा स्थित एक क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में सैंपल की दवाइयां जब्त की हैं। बरामद दवाओं की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन को कई दिनों से एमआर द्वारा सैम्पल की दवाएं ग्रामीण क्षेत्र में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर एसडीएम शिवानी रायकवार के नेतृत्व में प्रशासन की एक टीम ने रपटा रोड पर डॉ. वीरेन्द्र जैन के क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलीं, जिनके बारे में डॉक्टर के पास कोई जवाब नहीं मिला।
टीम के अनुसार डॉक्टर के पास दवाइयां बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। इनके यहां जो दवाएं मिली हैं, उनमें से सैंपल और एक्सपायरी दवाएं भी मिली हैं। छापमार टीम में एसडीएम शिवानी रायकवार, नायब तहसीलदार सोनू गुप्ता, ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम बट्टी शामिल रहे। इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि डॉ. वीरेन्द्र जैन क्लीनिक और उनके लडक़े जम्मू द्वारा बगैर लाइसेंस के दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। क्लीनिक पर बड़ी मात्रा में दवाएं मिलना आपत्तिजनक है। फिलहाल इनकी गणना की जानी है। इसके लिए दवाओं के गोदाम को सील कर दिया है। पता चला है कि एमआर द्वारा सस्ते दामों पर इनको दवाएं बेची जा रही थीं। कई कमरों में दवाएं भरी मिलीं हैं।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया