बिना लाइसेंस की दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री

मधुबनी। भारत-नेपाल के पिपरौन बॉर्डर पर प्रतिबंधित नशीली दवा बेरोकटोक बिक रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई कदम नहीं उठाती। नशीली दवाओं का सेवन करने से सीमावर्ती इलाके के युवा बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिपरौन एसएसबी कैंप के निकट एक कटघरे में दुकानदार नशेड़ी युवाओं को पूरी सुविधा देकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का सेवन कराता है। बदले में ऊंची कीमत वसूलता है। दुकानदार के साथ पुलिस की मिलीभगत भी है। पिपरौन गांव के स्थानीय निवासी शिक्षक शिवशेखर महतो व समाजसेवी कृष्णचन्द्र सिंह समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि पिपरौन बॉर्डर पर नशीली दवाओं का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। यह स्थानीय थाना पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। एसएसबी कैंप के निकट कठघरे के पीछे खुलेआम नेपाली युवक नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। कठघरा बंद रहता है। मगर, उसके पीछे नेपाली युवाओं की भीड़ लगी रहती है। यहां बड़े पैमाने पर गैरलाइसेंसी दवा दुकानों का रैकेट चल रहा है। इस मामले में राज्य के डीजीपी से भी शिकायत की गई है। बावजूद इस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज अजय कुमार का कहना है कि यह स्थानीय पुलिस प्रशासन का मामला है। बेनीपट्टी एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत सुनने को मिल रही हंै। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए