डेढ़ करोड़ की दवाओं का गोलमाल!

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल अस्पताल में डेढ़ करोड़ की दवाइयों के बिल को लेकर गोलमाल सामने आया है। मंडल आफिस के अकाउंट विभाग ने बिल में गड़बडिय़ों को देखते हुए बिलिंग रोक दी है। सवाल इस बात का है कि जब मासिक बिल के भुगतान किए जाते हैं तो फिर अब अप्रैल 2019 से बिल क्यों दिए गए। अब एक साथ 1.50 करोड़ के बिल भुगतान को पत्र जारी कर दिया गया। वहीं, अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एक-एक बिल की जांच की जाएगी, इसके बाद ही भुगतान होंगे। अकाउंट विभाग का कहना है कि कुछ तो गड़बड़ी है जो एक साल पुराने बिल दबाए रहे, अब भुगतान के लिए दिए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इज्जतनगर रेल मंडल अस्पताल में एक फार्मासिस्ट के माध्यम से दवा का बड़ा कारोबार किया जाता है। 10-12 साल से फार्मासिस्ट अस्पताल के अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके अपने एक रिश्तेदार के मेडिकल से दवाओं की खरीद कराते हैं। आरोप है कि रेल अस्पताल की लैब और ओटी से संबंधित दवाओं की खरीद फार्मासिस्ट के रिश्तेदार के मेडिकल से ही हेाती है। फार्मासिस्ट पर आय से अधिक संपत्ति के भी आरोप लगे हैं। अस्पताल के कर्मचारी ने रेलवे अस्पताल में दवा की खरीद को लेकर पूरा खेल बताया। बताया गया कि वैसे तो गोरखपुर से 80 फ़ीसदी तक दवाओं की सप्लाई मिलती है, लेकिन 20 फ़ीसदी दवाओं की खरीद सीएमएस अपने स्तर पर कर सकते हैं। सीएमएस को कैश इंप्रेस्ड की पावर होती है। इज्जतनगर रेलवे अस्पताल के सीएमएस के पास 4 लाख और दूसरे 1.60 लाख की दवाई खरीदने के लिए बिल दे सकते हैं। हर महीने करीब 5.60 लाख की दवा खरीद सकते हैं। मंडल आफिस का वित्त विभाग बिलों का भुगतान करता है। पूरा खेल एक फार्मासिस्ट की देखरेख में होता है। अस्पताल के कर्मचारी का कहना है, इज्जतनगर मंडल अस्पताल में तीन मेडिकल से दवाएं खरीदी जाती हैं। जिसमें महालक्ष्मी और गौरव मेडिकल अस्पताल गेट के पास ही हैं। तीसरा जनता मेडिकल है। तीनों मेडिकल से एक-एक महीने की दवा खरीदी जाती है। तीनों मेडिकल से दवा खरीदने का यह सिस्टम अस्पताल के फार्मासिस्ट ने बनाया है, ताकि तीनों को लाभ होता रहे। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि रेल अस्पताल प्रशासन की ओर से अकाउंट विभाग को बिल के भुगतान को लेकर प्रपत्र दिए गए हैं। अकाउंट विभाग समस्त बिलों की जांच के बाद भुगतान करेगा। प्रत्येक महीने की दवा खरीद के बिल चेक किए जाएंगे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन