अस्पताल प्रशासन की भारी लापरवाही, कूड़ेदान में पड़े मिले इस्तेमाल पीपीई किट

गौतमबुद्धनगर।  उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 366 हो गई है और लगातार स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन मिलकर कोरोना से निपटने के लिये सभी सुनिश्चित कदम उठा रहे हैं।  लेकिन इस बीच जिला अस्पताल में इस्तेमाल में ला गए पीपीई किट के डिस्पोजल को लेकर भारी लापरवाही सामने आ रही है, जो यहां इलाज कराने आ रहे दूसरे लोगों के लिए मुसीबत बन सकती हैं।  जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिये डॉक्टरों को पीपीई किट की सुविधा दी गई है, ताकि डॉक्टर संक्रमण से सुरक्षित रहें।  लेकिन अस्पताल में पीपीई किट को इस्तेमाल करने के बाद इन्हें आम कचरों के डिब्बे में ही फेंकने की घटना सामने आ रही है।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वंदना शर्मा ने बताया, “जिसने भी ये फेंकी है, मैं इसकी जांच जरूर करुंगी, लेकिन हमने पीपीई किट को फेकने की सबको ट्रेनिंग दी हुई है।  हो सकता है इमरजेंसी में किसी ने फेंक दी हो। ” इस मामले पर जिला अधिकारी सुहास. एल. वाई. ने बताया, “अगर ऐसा कुछ है तो हम जरुर पता करेंगे और कार्रवाई करेंगे।”

कोविड गाइडलाइंस के तहत बायोमेडिकल वेस्ट नियमों के अनुसार कूड़े का निस्तारण किया जाना होता है।  इसके लिए अस्पताल में लाल, काले, पीले और सफेद रंग के डस्टबिन रखे गए हैं।  पीपीई किट को इस्तेमाल करने के बाद हाइपोक्लोराइट के घोल में डुबाया जाता है और बाद में इसे बैग में पैक किया जाना होता है।  क्वारेंटीन केंद्रों से जो कचरा निकलता है, उसे पीले बैग में इकट्ठा करके बॉयोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट में भेजना होता है।

  • Related Posts

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 17 views
    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 13 views
    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 9 views
    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 8 views
    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 11 views
    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 13 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची