मोटापा कई शारीरिक बीमारियों का कारण बनता है। यह तो आप जानते ही होंगे, पर क्या आपको ये बात मालूम है कि वजन अधिक होने से पुरुषों में सेक्स से संबंधित कई समस्याएं होने का रिस्क भी बढ़ जाता है? कई बार वजन बढ़ने का मुख्य कारण जरूरत से अधिक खाना और शारीरिक व्यायाम न करना भी होता है। यदि आपका वजन भी अधिक है या लगातार बढ़ रहा है तो इसे कंट्रोल कर लें वरना कई रोगों की संभावना को बढ़ाने के अलावा आपके यौन स्वास्थ्य को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। पुरुषों में मोटापे की समस्या से कई सेक्स समस्याएं होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मोटापा होने से पुरुषों को क्या सेक्स समस्याएं हो सकती हैं आइए जानते हैं।

मोटापे से होता है टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम

मोटापा पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल को घटाता है। यह हार्मोन सेक्सुअल फंक्शन के लिए आवश्यक होता है। इस हार्मोन में कमी इरेक्शन तक पहुंचने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है क्योंकि पेनाइल टिशू में रक्त के संचार को बनाए रखने के लिए टेस्टोस्टेरोन की जरूरत होती है।

रिप्रोडक्टिव फंक्शन्स होता है प्रभावित

मोटापे के कारण निश्चित रूप से शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणु की गतिशीलता में कमी आती है जिसके चलते मोटापा पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या का कारण बनता है। इसका नकारात्मक प्रभाव लोगों के रिप्रोडक्टिव फंक्शन्स पर पड़ता है।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के मुख्य लक्षणों में मोटापा सबसे ऊपर है। इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित लगभग 80 प्रतिशत लोग मोटापे के शिकार पाए गए हैं। इस बीमारी में पुरुष जननांग में संभोग के लिए पर्याप्त तनाव नहीं आ पाता है, जिससे वह यौन संबंध बनाने में नाकाम साबित होता है।

प्रोस्टेट में बढ़ोत्तरी

मोटापे के तार बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लाजिया से भी जुड़े हैं। प्रोस्टेट के आकार में वृद्धि होने को बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लाजिया कहते हैं। वो पुरुष जो मोटापे का शिकार हैं और जिनकी कमर का आकार 43 इंच से ज्यादा है, उनमें यह समस्या होने की संभावनाएं बाकी लोगों से 2.4 गुना ज्यादा होती है।