WHO ने जारी की मास्क पहनने की नई गाइडलाइन 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब मास्क पहनने संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।  वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी की नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि लोगों को उन जगहों पर मास्क पहनना चाहिए जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता।  नए दिशानिर्देश में जानकारी दी गई है कि फेस मास्क किन लोगों को पहनने चाहिए, किन परिस्थितियों में पहने जाने चाहिए और इनकी बनावट या सामग्री क्या होनी चाहिए। 

गौरतलब है कि मास्क पहनने संबंधी दिशानिर्देशों को लेकर WHO की आलोचना हुई है।  कहा गया कि मास्क न लगाने संबंधी WHO के दिशानिर्देशों की वजह से कोरोना दुनियाभर में तेजी के साथ फैला। लेकिन अब  WHO  ने  मास्क की क्वालिटी को लेकर भी जानकारी दी है।  बताया गया है कि नए शोध से मिली जानकारी बाद इनमें कपड़े और अन्य प्रकार के मास्क से संबंधित जानकारी शामिल की है।  फेस मास्क को बाजार से खरीदा जा सकता है और घर में भी बनाया जा सकता है लेकिन उसमें तीन परतें होनी चाहिए। सूत का अस्तर, पोलिएस्टर की बाहरी परत, और बीच में पोलिप्रोपायलीन की बनी ‘फिल्टर’ जैसी परत होनी चाहिए ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कहा गया है कि देशों को अपने यहां भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही ऐसी जगहों पर भी जहां पर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जैसी स्थितियां हों।  रेल, बस जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

WHO के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रॉस एडहेनॉम ने आगाह किया है कि फेस मास्क पर बहुत ज्यादा भरोसा करने से भी बचना होगा।  उनके मुताबिक फेस मास्क इस बीमारी को हराने के लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा भर हैं और अन्य ऐहतियाती उपाय अपनाना भी उतना ही अहम है।  मैं इसे और ज्यादा स्पष्टता से नहीं बता सकता. महज मास्क का इस्तेमाल आपको कोविड-19 से नहीं बचाएगा।  शारीरिक दूरी बरतने, हाथों को साफ रखने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के अन्य उपायों की जरूरतों का विकल्प केवल मास्क नहीं हो सकते।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 3 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 2 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 12 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक