फार्मा कंपनी के मालिक समेत 8 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

नाहन (हिमाचल प्रदेश)। सिरमौर जिले के काला अंब में एक फार्मा कंपनी के मालिक समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो गई है। वहीं प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 430 पहुंच गया है। इनमें से पांच की मौत हो चुकी है और 227 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इस वक्त प्रदेश में कुल 197 एक्टिव मरीज हैं। संक्रमितों में फार्मा यूनिट के मालिक, उनकी पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं, जो पंचकूला से रोजाना आते हैं। अन्य लोगों में हरियाणा की अलग-अलग जगह के रहने वाले लोग शामिल हैं। इनमें यमुनानगर के रहने वाले यूनिट के सीईओ, साधौरा के दो और एक नारायणगढ़ से है। आठवां व्यक्ति सराहन के बाग पशोग गांव का एक युवक है, जिसे त्रिलोकपुर के कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसने दवा और कॉस्मेटिक्स बनाने वाली इस कंपनी के लिए मार्केटिंग की। सिरमौर के एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि सात लोग हरियाणा से रोजाना आते हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को 41 सैंपल लिए थे जिनमें से 33 निगेटिव पाए गए और इस यूनिट से संबंध 8 मामले पॉजिटिव पाए गए। कार्यकारी मजिस्ट्रेट नयारन चौहान ने दवा कंपनी को बंद करने का आदेश दिया है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती