फार्मा कंपनी सिप्ला ने ‘सिप्रमी’ नाम से लांच की कोरोना की दवा

नई दिल्ली। फार्मा कंपनी सिप्ला ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए रेमडेसिवीर दवा को ‘सिप्रमी’ नाम से लॉन्च किया है। सिप्ला को इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से अनुमति मिल गई है। कोविड-19 के गंभीर मरीजों के उपचार के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि यूएस एफडीए ने इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन (ईयूए) के तहत हाल ही में गिलियड साइंसेज की दवा रेमडेसिवीर को कोरोना वायरस के इलाज के लिए मंजूरी दी थी। इसके बाद मई के महीने में गिलियड साइंसेज ने सिप्ला को इस दवा के विनिर्माण और विपणन की नॉन-एक्सक्लुसिव मंजूरी दी थी। अब सिप्ला की ओर से रिस्क मैनेजमेंट प्लान के तहत सिप्रमी दवा के इस्तेमाल के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, मरीजों की ओर से सहमति का एक फॉर्म भी भरना होगा. साथ ही पोस्ट मार्केट सर्विलांस के अतिरिक्त सिप्ला मरीजों पर चौथे चरण का क्लिनिकल ट्रायल भी करेगी। सिप्रमी को लॉन्च करते हुए सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा कि सिप्ला भारत में मरीजों के लिए रेमडेसिवीर लाने के लिए गिलियड के साथ मजबूत साझेदारी की सराहना करती है। हमने कोविड-19 महामारी से प्रभावित लाखों लोगों की जान बचाने के लिए सभी संभावित रास्ते तलाशने में गहराई से निवेश किया है और यह उस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बता दें कि अमेरिका, यूरोप और एशिया के 60 सेंटर्स में 1063 मरीजों पर रेमडेसिवीर का ट्रायल किया जा चुका है। इस ट्रायल में अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों को दवा के कारण जल्दी रिकवर होने में मदद मिली। इनमें ज्यादातर मरीज ऑक्सीजन थेरेपी पर थे। वहीं रेमडेसिवीर दिए जाने वाले मरीजों में मृत्यु दर 7.1 फीसदी थी।

Related Posts

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

भागलपुर (बिहार)। मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने नकली और अवैध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी