बल्क ड्रग फार्मा पार्क को मिली लैंड ट्रांसफर की एनओसी

नालागढ़ (हप्र)। नालागढ़ में प्रस्तावित एक हजार करोड़ रुपए के बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए जमीन उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर की एमओसी मिल गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित क्षेत्र में एफसीए लागू नहीं होता है। अब राजस्व विभाग नालागढ़ में 2000 एकड़ जमीन को शीघ्र उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर करने की अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। जमीन को विभाग के नाम हस्तांतरित करने से पहले राजस्व विभाग ने नालागढ़ और ऊना में वन विभाग की एनओसी न मिलने के कारण अधर में लटका हुआ था। ऊना में भी संबंधित क्षेत्र में एफसीए लागू नहीं होता है। इस संबंध में वन विभाग ने सरकार को सूचित कर दिया है। यहां पर बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए लैंड ट्रांसफर किए जाने के लिए विभाग शीघ्र एनओसी जारी करेगा। उद्योग विभाग ने यहां पर एक हजार एकड़ जमीन का चयन बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए किया है। यहां पर भी लैंड ट्रांसफर मामले पर राजस्व विभाग ने आपत्ति लगा कर केस वापिस भेजा था। ऊना से भी शीघ्र जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर किए जाने के लिए वन विभाग एनओसी जारी करेगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़