कोरोना मरीजों के लिए सस्ता पोर्टेबल वेंटिलेशन सिस्टम 

मोहाली (पंजाब)। मोहाली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईएसएसईआर) के एक वैज्ञानिक ने सस्ता और पोर्टेबल वेंटिलेशन सिस्टम तैयार किया है। इस सिस्टम से उचित वेंटिलेशन के अभाव वाले इनडोर स्थानों में हवा में पनपने वाले वायरस और अन्य सूक्ष्मजीवों के वायरल लोड को कम करने में मदद मिलती है।
आईआईएसईआर, मोहाली में सहायक प्रोफेसर डॉ. सम्राट घोष ने बताया कि दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह सुझाव दे रहे हैं कि यदि बंद या इनडोर स्थानों में वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था है तो यह हवा से कोरोना वायरस और अन्य सूक्ष्मजीवों के वायरल लोड को कम करने में मदद कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, मैंने एक सस्ता, पोर्टेबल, मोबाइल, ट्विन वेंटिलेशन सिस्टम डिजाइन किया है और इसे इंडोवेंट नाम दिया है। डॉ. घोष ने बताया कि उनके वेंटिलेशन सिस्टम में दो इकाइयां हैं और मशीनरी में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरण भारत में बने हैं। इंडोवेंट को ऐसे घरों, अस्पतालों, प्रयोगशालाओं और अन्य इनडोर स्थानों में, जहां कमरे में कोई एग्जास्ट पंखा नहीं है और केवल एक खिडक़ी होती है, वहां हवा को शुद्ध करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। डॉ. घोष ने कहा कि इसके लिए किसी महंगे फिल्टर की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही इसे एक से दूसरे कमरे में आसानी से लगाया जा सकता है। प्रणाली की एक इकाई कमरे के अंदर हवा खींचती है और कुछ फीट दूर रखी दूसरी इकाई हवा को खिडक़ी या दरवाजे से बाहर फेंकती है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत