आयुर्वेदिक दवाओं और विटामिन की बढ़ी 50 फीसदी बिक्री

उरई। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए कोरोना काल में लोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खासा चिंतित हैं। जिले में विटामिन की गोलियां और आयुर्वेदिक काढ़ा, गिलोय, शहद आदि की बिक्री पचास फीसदी तक बढ़ गई है। वहीं गले में खांसी, गले में खराश और बुखार की दवा लेने के साथ लोग विटामिन की गोलियां भी मांग रहे हैं। दरअसल बाजार में आयुर्वेद की कई कंपनियों ने सप्लाई शुरू कर दी है। इस समय लोग आयुर्वेद की मांग बढ़ गई है। लोग विटामिन और काढ़ा मांग रहे हैं। वहीं विटामिन की गोलियों में दस फीसदी दाम बढ़ गए हैं। बाजार में इस समय गिलोय, शहद, घनवटी, हनी काढ़ा को पूरा पैकेज दे रही हैं। इसको लेकर कंपनियां अपने रिप्रेजेंटेटिव को बाजार में लोगों को समझाने के लिए भेज रही हैं। आयुर्वेद बाजार में तुलसी ड्राप, काढ़ा, एलोवीरा, गिलोय बटी, हल्दी ड्राप, अश्वगंधा कैप्सूल आदि बाजार में अलग-अलग कंपनियों की दवाएं उपलब्ध हैं। कोरोना काल में ही लगभग 32 प्रकार नई कंपनियां आयुर्वेद की दवाओं की सप्लाई शुरू कर दी है। बाजार में इन दवाओं की सप्लाई को लेकर कई कंपनियां मार्केट में उतर आई है, जो कई तरह के प्रोडक्ट की सप्लाई कर रही हैं। डॉ. अरविद श्रीवास्तव का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जरा सी सर्दी, खांसी, बुखार होने पर लोग पैरासिटामॉल, कालपाल, एजिथ्रोमाइसिन, सिट्रीजन ले रहे हैं। इसके साथ ही शरीर में कैल्शियम और आयरन की मात्रा बनी रहे इसके लिए विटामिन-सी, विटामिन-12 और जिंक की दवा लेने मेडिकल स्टोर पहुंच रहे हैं। वहीं विटामिन की गोलियों के दाम में कुछ कंपनियों ने दस फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं।

 

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त