कई राज्यों में फैला नशीली दवा का अवैध कारोबार

मथुरा। कोसीकलां में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है। इस कारोबार के तार राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से भी जुड़े हैं। बिना बिल के दवाएं इन राज्यों को सप्लाई की जाती हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई में कई बड़े कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। दरअसल नशीली दवाओं का मास्टर माइंड कोसीकलां में ही रहता है। सूत्रों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी इसकी जानकारी है। कई बड़े दवा कारोबारी इस माफिया से जुड़े हैं।

माफिया कमीशन पर काम करता है, दवा बेचने और खरीदने वाले दोनों से कमीशन लेता है। बड़े पैमाने पर दवा की खेप पकड़ी गई है। गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कोसीकलां के दो बड़े दवा कारोबारी व पलवल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 करोड़ रुपये की नशीली दवा तीन दिन पहले बरामद की थीं। इन दवाओं से जुड़े दस्तावेज तक आरोपित नहीं दिखा सके हैं।

वहीं औषधि निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि लाकडाउन के दौरान कोसीकलां में एक घर से 24 लाख रुपये से अधिक की नशीली दवा पकड़ी गई थी। भवन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पकड़ा गया कारोबारी करीब पांच महीने जेल में रहा। वह बताते हैं कि अब तक कि पड़ताल में सामने आया है कि एक ही परिवार के कई सदस्य नशीली दवा के कारोबार में सक्रिय हैं।

गौरतलब है कि जिले का कोसीकलां कस्बा हरियाणा सीमा पर है। पास ही राजस्थान की सीमा है। कारोबारी बिना बिल के दवाएं वाहनों से दूसरे माल के बीच छिपाकर सीमावर्ती राज्यों में भेज देते हैं। वहां से पंजाब तक दवा सप्लाई की जाती है। दवा कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पंजाब में 10 रुपये की नशीली दवाओं की कीमत 40 रुपये तक मिल जाती है। पिछले दिनों पंजाब में नशीली दवा की बड़ी खेप पकड़ी गई। इसमें आगरा कनेक्शन के साथ मथुरा गैंग का नाम भी सामने आया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तभी से इस गैंग के पीछे था। हर बार नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला मास्टर माइंड बच जाता है।

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए