भंडारा के जिला अस्पताल में आग से 10 नवजातों की मौत, 1 दिन से 3 महीने की थी उम्र

मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के जिला अस्पताल में देर रात दो बजे आग लग गई। इसमें 10 बच्चों की मौत हो गई। इनकी उम्र एक दिन से लेकर 3 महीने तक है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जिला कलेक्टर संदीप कदम, SP वसंत जाधव, ASP अनिकेत भारती, सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते मौके पर मौजूद हैं। स्वास्थ्य उप निदेशक संजय जायसवाल भी नागपुर से भंडारा के लिए रवाना हो चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, कलेक्टर और SP से बात की। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस वॉर्ड में करीब 17 बच्चे थे। यहां नाजुक हालत वाले बच्चों को रखा जाता है। सबसे पहले एक नर्स ने वॉर्ड से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। दमकल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना के बाद हॉस्पिटल के बाहर काफी भीड़ जमा है। लोगों का आरोप है कि घटना के लिए अस्पताल का प्रशासन जिम्मेदार है।

सिविल सर्जन प्रमोद खंडाते ने बताया कि आग सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में तड़के 2 बजे आग लगी। यूनिट से सात बच्चों को बचा लिया गया है। वहीं, दस बच्चों की मौत हो गई। पूरे अस्पताल को पुलिस ने बंद करवा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दम घुटने से मरने वाले बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। घटना के पीछे की वजह का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मारे गए बच्चों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

 

  • Related Posts

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 3 views
    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 4 views
    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 5 views
    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 5 views
    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 7 views
    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 10 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची