बिना लाइसेंस के संचालित दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, एक लाख 20 हजार से अधिक की दवाएं जब्त

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव के बाजार मेें ड्रग इंस्पेक्टरों व मोतीपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। बिना लाइसेंस के संचालित इन दोनों मेडिकल स्टोरों से टीम ने एक लाख 20 हजार रुपये से अधिक कीमत की दवाएं जब्त की हैं। दोनों मेडिकल स्टोर के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

बता दें कि टीम ने गोविंद की दुकान से एक लाख रुपये से अधिक कीमत की और विद्या प्रकाश की दुकान से 20 हजार रुपये से अधिक कीमत की दवाएं जब्त कर लीं। ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौधरी गांव के बाजार अवैध तरीके से दो मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है। इसी सूचना पर दोनों मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक लाख 20 हजार रुपये से अधिक कीमत की दवाएं जब्त की गईं हैं।

दोनों मेडिकल स्टोर के संचालकों के खिलाफ गोंडा जनपद के न्यायालय पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल बहराइच के ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद व बलरामपुर के ओमप्रकाश ने मोतीपुर पुलिस की टीम के साथ चौधरी गांव स्थित गोविंद कुमार व विद्या प्रकाश के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। दोनों के पास मेडिकल स्टोर के संचालन का लाइसेंस नहीं मिला। दोनों दुकानें अवैध तरीके से संचालित होती पाई गईं।

Related Posts

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

बिजनौर (यूपी)। तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। जिले में अक्सर दवाइयों के सैंपल फेल आते रहते हैं। अब फिर से तीन एंटीबायोटिक दवाइयां जांच में…

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 24 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध