दूषित खानपान के चलते बढ़ रहे हेपेटाइटिस ए और ई के मरीज, दो लोगों की हो चुकी मौत, कई लोग पाए गए पीड़ित

मोगा। जिले में दूषित खानपान के चलते हेपेटाइटिस ए और ई के मरीज बढ़ रहे हैं। इस रोग से अब तक मोगा में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे कई लोग पीड़ित पाए जा चुके है। इसकी पुष्टि सिविल अस्पताल मोगा के पूर्व एमडी मेडिसन एवं डाक्टर रमिदर शर्मा ने की है। इस संबंध में डाक्टर रमिदर शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों की भांति इन दिनों जिले में हेपेटाइटिस बी व सी के मरीज बढ़ने के साथ-साथ अब हेपेटाइटिस ए व ई के मरीज भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रोग दूषित खानपान और अशुद्ध पानी का सेवन करने से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में लीवर फैलियोर के केस बढ़ चुके हैं।

अब तक मोगा और लुधियाना के निजी अस्पताल में 2 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि कई लोग पीड़ित पाए जा चुके हैं। हेपेटाइटिस ए और ई का संक्रमण दूषित पानी और खाने से फैलता है। हेपेटाइटिस बी का वायरस इंजेक्शन, संक्रमित खून चढ़ाने या असुरक्षित यौन संबंध के कारण फैलता है। हेपेटाइटिस बी, सी और डी संक्रमित व्यक्ति के रक्त या अन्य प्रकार के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस बीमारी से बचाव के लिए घर में बने भोजन का ही सेवन करें।

शुद्ध स्वच्छ पानी ही पीएं। आज बिजली बंद रहेगी 220 केवी बाघापुराना बिजली घर से चलने वाले विभिन्न बाहरी फीडरों की बिजली की सप्लाई एक मार्च को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक बंद रहेगी। पावरकाम के एसएसई रसिक सेत्तियां व सब स्टेशन के इंचार्ज तरसेम सिंह जेई ने बताया कि मरम्मत कार्य को लेकर बाघापुराना शहरी तथा इंडिस्ट्रयल कैटागिरी-2 फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत