केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट कल्याण एसोसिएशन ने ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

संतकबीरनगर। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट कल्याण एसोसिएशन ने ड्रग इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न व लाइसेंस नवीनीकरण न करने का आरोप लगाकर दुकानें बंद कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। दवा व्यापारियों ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव भाटिया ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर दवा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर धन उगाही की जाती है।

जिले में नवीनीकृत लाइसेंस दो साल से व्यापारियों को नहीं दिया जा रहा है। जिले में काफी संख्या में बगैर लाइसेंस के दवा की दुकान पैसा लेकर संचालित किया जा रहा है। जो दुकानदार पैसा नहीं देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अगर दवा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो संगठन वृहद आंदोलन करेेगा।

प्रदर्शन के दौरान रामशंकर जायसवाल, अजय सिंह, दिलीप राय, इंद्रेश यादव, नित्यानंद, रमेश चंद्र प्रजापति, शिवाजी गुप्त, मुकेश जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने कहा कि वह जिला अस्पताल के सामने दुकानों की जांच कर रही थीं। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। यह जांच डीएम के आदेश पर हो रहा था। व्यापारियों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन