दुनिया की सबसे महंगी दवा Zolgensma को मिली मंजूरी, 18 करोड़ की एक डोज ठीक करती है दुर्लभ बीमारी

लंदन। दुनियाभर में कई तरह की गंभीर बीमारियां हैं और उनमें से कइयों का इलाज काफी महंगा है। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने एक ऐसी ही गंभीर बीमारी को ठीक करने के लिए दुनिया की सबसे महंगी दवा को मंजूरी दी है। एनएसएस ने जोलजेन्स्मा नाम की दवा को मंजूरी दी है, जिसकी एक खुराक की कीमत 18 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इससे पहले अमेरिका ने इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। बता दें कि जोलजेन्स्मा को दुनिया की प्रसिद्ध दवा कंपनी नोवार्टिस ने बनाया है, जिसकी कीमत 1.79 मिलियन पाउंड यानी 18.11 करोड़ रुपये है।

एनएसएस इंग्लैंड ने अपने बयान में कहा कि नोवार्टिस जीन थैरेपी द्वारा निर्मित जोलजेन्स्मा दुनिया की सबसे महंगी दवा हो सकती है। Theguardian की रिपोर्ट के अनुसार जोलजेन्स्मा का इस्तेमाल बच्चों की गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रॉफी के इलाज में किया जाता है। एसएमए बहुत ही दुर्लभ बीमारी है और यह शरीर में एसएमएन-1 जीन की कमी से होती है।

इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के सीने की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रॉफी के सबसे ज्यादा मामले ब्रिटेन में हैं और इस बीमारी से ज्यादातर बच्चे पीड़ित होते हैं। इंग्लैंड में हर साल करीब 80 बच्चे इस गंभीर बीमारी के साथ पैदा होते हैं। अगर समय पर इसका इलाज ना किया जाए तो बाद में दिक्कत बढ़ने से मरीजों की मौत भी हो जाती है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC