औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण, दवा के लिए नमूने

शामली। मेडिकल स्टोरों का औषधि निरीक्षक ने निरीक्षण किया और उसके बाद दवा के नमूने भी लिए गए है। बता दें कि कस्बा झिंझाना में औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने तीन मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया और तीन दवा के नमूने लिए। दरअसल औषधि निरीक्षक ने बताया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत की जांच करने के लिए कैराना में बड़ा इमामबाड़ा मस्जिद के पास पहुंचे, लेकिन वहां कोई मेडिकल स्टोर चलता नहीं पाया गया। इसके बाद उन्होंने झिंझाना में तीन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गौतम मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं था। खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड सही ढंग से नहीं रखा गया था।

यहां से एक संदिग्ध दवा एंटीबायोटिक का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके बाद आयशा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। मौके पर फार्मासिस्ट मिला, लेकिन रिकॉर्ड सही ढंग से नहीं रखा था। यहां एक एंटीबायोटिक का नमूना लिया गया। जैन मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के समय रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट उपस्थित था लेकिन फर्म द्वारा विक्रय बीजक जारी नहीं किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दवा विक्रेताओं को ग्राहक को कैश मेमो दिए जाने और सभी दवाओं को बिल पर खरीदे जाने के सख्त निर्देश दिए गए।

 

Related Posts

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने इसमें सफलता पाई है। इस नेटवर्क के जरिए अमेरिका में…

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस