फर्जी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, महिला की मौत

सुल्तानपुर। फर्जी अस्पताल और फर्जी डॉक्टर को लेकर कई मामले सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक और मामला उजागर हुआ है जहां पर फर्जी अस्पताल के साथ फर्जी डॉक्टर ने एक महिला का ऑपेरशन किया। जिसके बाद प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस टीम ने एक फर्जी अस्पताल चलने वाला गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह गांव के लोगों को अपना शिकार बनाकर इलाज के बहाने लूटता था, और हाल ही में इनके कारण एक प्रेग्नेंट औरत और उसके बच्चे की मौत हो गई।

शिकायत के आधार पर इस अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया गया और फिर जांच की गई तो पता चला कि गर्भवती का ऑपरेशन इसी अस्पताल के डॉक्टरों ने किया है. पुलिस को पता चला कि यह अस्पताल फर्जी है और यहां के डॉक्टर बिना डिग्री के ही गांव के लोगों का इलाज कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर इस अस्पताल के एक डाक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास अस्पताल के नाम से बनाई गई फर्जी बुकलेट और ऑपरेशन करने के तमाम उपकरण बरामद किए हैं।

दरअसल, यह मामला सुल्तानपुर का है, यहां के शारदा अस्पताल में बिना डिग्री के फर्जी डॉक्टरों से लोगों के ऑपरेशन किए जा रहे थे। कई सालों से चल रहे इस अस्पताल के फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब इनके डाक्टरों की लापरवाही के चलते 17 मार्च को पुलिस को तहरीर मिली कि अस्पताल में एक गर्भवती स्त्री और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पकड़े गए अभियुक्त राजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद और अरुण कुमार को जेल भेज दिया गया है। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि राजाराम नमक शख्स ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।

 

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त