सदर अस्पताल में जेनरिक दवा दुकान का मंत्री ने किया उद्घाटन, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

गढ़वा। सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना अंतर्गत जेनरिक दवा दुकान का शुभारंभ किया गया। बता दें कि सदर अस्पताल में जेनरिक दवा की दुकान के उद्घाटन में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ी। एक ओर सरकार द्वारा कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, वहीं उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के मंत्री की उपस्थिति में सदर अस्पताल में ही इसका अनुपालन नहीं किया गया। इसे लेकर लोगों में चर्चा होती रही।

जेनरिक दवा दुकान के उद्घाटन के दौरान कई जेएमएम कार्यकर्ता बिना मास्क लगाए समारोह में शामिल हुए। वहीं शारीरिक दूरी के नियमों का तो किसी ने भी पालन नहीं किया। दरअसल राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काट कर इसका उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को कम कीमत में 24 घंटे दवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि लोगों में बिल्कुल गलत धारणा है कि जेनरिक दवा सस्ती होने के कारण कारगर नहीं होती है।

सदर अस्पताल में यह एक बड़ी पहल है। मौके पर सिविल सर्जन डा दिनेश कुमार ने कहा कि मेदिनीनगर के शांति मेडिकल एजेंसी को आनलाइन टेंडर के आधार पर जेनरिक दवा की दुकान आबंटित हुई है। सदर अस्पताल परिसर में इस द़ुकान में सिर्फ जेनरिक दवा ही बिकेगी। मौके पर गढ़वा विधायक के मुख्यमंत्री गंभीर योजना के प्रतिनिधि कंचन साहु, डा अमित कुमार, डा नाथुन साह, डा जीतेंद्र कुमार, जेएमएम के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खां, नीरज तिवारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़