दवा फैक्ट्री पर दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूूराे का छापा, दवाएं और रिकॉर्ड जब्‍त

आगरा। दवाओं के काले कारोबार के लिए कुख्यात हो चुका आगरा दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रडार पर है। गुरुवार को सिकंदरा इंडस्ट्रीयल एरिया में दवाओं की फैक्ट्री पर दिल्ली नारकोटिक्स कंट्राेल ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। दिल्ली से आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फैक्ट्री पर पूरी कार्रवाई गोपनीय रही। टीम ने छापा मारकर वहां का सारा रिकार्ड और दवाओं को जब्त करने के काफी देर बाद पुलिस को सूचना दी। फैक्ट्री से बरामद दवाओं के कार्टन को मेटाडोर में भरकर टीम अपने साथ ले गई।

बता दें कि एनसीबी ने यहां भारी मात्रा में दवाओं और रिकार्ड को जब्त किया है। नारकोटिक्स की टीम इन दवाओं और रिकार्ड की जांच करेगी। इससे यह पता लगाया जा सके कि फैक्ट्री में बनाकर सप्लाई की जाने वाली दवाओं में क्या गोलमाल चल रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि एनसीबी द्वारा जब्त दवाओं और रिकार्ड की जांच की जाएगी। टीम छानबीन करके यह पता लगाएगी कि दवाओं के काले कारोबार में विनोद अग्रवाल की फैक्ट्री की कोई भूमिका है या नहीं। यदि उसकी भूमिका पाई जाती है तो एनसीबी उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने एक सप्ताह पहले बल्केश्वर के दवा व्यापारी कपिल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में सिकंदरा इंडस्ट्रीयल साइट सी स्थित जेपीईई ड्रग़्स ग्रुप आफ कंपनीज, दवा फैक्ट्री का नाम सामने आया था। इस फैक्ट्री का मालिक विनोद अग्रवाल है। यह फैक्ट्री एंटी बायोटिक व दर्द निवारक दवाओं को बनाती है। एनसीबी टीम ने गुरुवार को दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में दवाओं को बरामद किया। इसके साथ ही इन दवाओं से संबंधित सारा रिकार्ड भी जब्त किया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़