कोरोना की नई दवा आई बाजार में, 4 दिन के अंदर ही वायरस को मात देने का दावा

अहमदाबाद। दुनिया भर में कहर बरपा रहे COVID-19 की दूसरी लहर के बीच अच्छी खबर है। ‘AAYUDH Advance’ दवा को अहमदाबाद के दो सरकारी अस्पतालों में हुए ट्रायल में कोरोना के खिलाफ कारगर पाया गया है। ट्रायल के दौरान पाया गया कि मात्र चार दिनों के अंदर ही AAYUDH एडवांस लेने वाले मरीजों ने वायरस के संक्रमण को काफी हद तक कम कर दिया।

‘AAYUDH Advance’ का कोई साइड इफेक्ट भी सामने नहीं आया है। जिन COVID-19 रोगियों का इलाज ‘AAYUDH Advance’ से किया गया वे सभी COVID-19 नेगेटिव आए और बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ जैसे लक्षणों में बेहद सुधार देखा गया। कंटेम्परेरी क्लिनिकल ट्रायल कम्युनिकेशन’ मैग्जीन में छपी एक रिसर्च के मुताबिक AAYUDH कोरोना के इलाज में एडवांस स्टैंडर्ड ऑफ केयर पर खरी उतरती है। यह रिसर्च नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, अमेरिका की वेबसाइट पर भी प्रकाशित हुई है।

इस दवा का पहला ह्यूमन ट्रायल अक्टूबर 2020 में श्रीमती एनएचएल नगर मेडिकल कॉलेज और SVPIMSR, एलिसब्रिज, अहमदाबाद में किया गया था। दूसरा ट्रायल जनवरी 2021 में GMERS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सोला, अहमदाबाद में किया गया था। पहले रिसर्च के दौरान माइल्ड Symptoms वाले COVID-19 रोगियों पर इसका प्रभाव परखा गया। पहले क्लिनिकल रिसर्च के सफल परिणामों के बाद बड़े ट्रायल किए गए। इसके बाद थोड़ा अधिक Symptoms वाले मरीज और बाद में ऐसे मरीज जिनको कोई गंभीर बीमारी है उन पर इसका परीक्षण किया गया। इन रोगियों को दिन में चार बार AAYUDH एडवांस की डोज दी गई और वे केवल चार दिनों के भीतर ही ठीक हो गए।

इसके अलावा, ट्रांसलेशन हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई)- भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा रेमडेसिविर की तुलना में ‘एएयूडीएच एडवांस’ को 3 गुना अधिक प्रभावी पाया गया। गुजरात में निर्मित ‘AAYUDH Advance’ एक लिक्विड है जिसमें 21 तरह के पौधों के अर्क शामिल हैं। आयुर्वेदिक शास्त्र इन सामग्रियों को मानव उपभोग के लिए प्रभावी और सुरक्षित बताते हैं। इसका उपयोग 50,000 से अधिक लोगों द्वारा किया जा रहा है। इल कंपनी के दो प्रोडक्ट हैं। कोरोना के मरीजों के लिए ‘AAYUDH Advance’ और परिवार के अन्य लोगों को सुरक्षित करने के लिए ‘AAYUDH Maintain’ है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए