कोरोना काल में कालाबाजरी, 200 नकली ऑक्सीमीटर के साथ पकड़ा गया आरोपी

भिवानी। कोरोना काल में कलाबाजी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एक तरफ दवा, ऑक्सीजन, ऑक्सीमीटर, रेमडेसिवीर जैसी यूजफुल चीजों की कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। बता दें कि भिवानी शहर थाना पुलिस ने नकली ऑक्सीमीटर बेचने के एक आरोपित को पकड़ा है। आरोपित के कब्जे से दो सौ नकली ऑक्सीमीटर बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप वासी फूलपुरा ने थाना शहर पुलिस भिवानी को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति से ऑक्सीमीटर लेने के लिए संपर्क किया था। जो ऑक्सीमीटर बेचने बेचने वाले व्यक्ति ने कुलदीप को 500.500 में दो ऑक्सी मीटर दिए थे। ऑक्सीमीटर को चेक करने पर ऑक्सीमीटर गलत रीडिंग दिखा रहा था। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में पंजीकृत किया था। 23 मई 2021 को आम जनता को धोखा देकर नकली ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में थाना शहर भिवानी के उप निरीक्षक भूषण कुमार ने अपनी टीम के साथ नजदीक जोगी वाला मंदिर भिवानी से एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित की पहचान परवीन पुत्र इंदर कुमार वासी भिवानी के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी से मौके से चार ऑक्सीमीटर व 1000 रुपए बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपित से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपित प्रवीण के घर से 196 और ऑक्सीमीटर बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह ऑक्सीमीटर वह दिल्ली व चंडीगढ़ से मंगवाया करता था। जांच इकाई के द्वारा आरोपित प्रवीण को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से ऑक्सीमीटर खरीदने व अन्य जगह सप्लाई करने के बारे में गहनता से पूछताछ जारी है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 17 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक