अजमेर में छापेमारी, 5.5 करोड़ की नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

अजमेर। नशीली दवा की तस्करी बंद होने का नाम नहीं ले रहे है। बता दें कि राजस्थान में नशे के नेटवर्क की परत-दर-परत खुलने लगी है। रविवार को जयपुर तो सोमवार को अजमेर में हुई छापेमारी से नशे के सौदागरों में खलबली मची है। जयपुर के बाद अजमेर के रामगंज के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर 117 कार्टन नशीली दवाएं बरामद की हैं। इनमें 3 कंपनियों की दवाएं शामिल हैं। इसकी कीमत 5.5 करोड़ रुपए बताई जाती है।

यह करोड़ों रुपए की खेप राजस्थान के शहरों में पहुंचाने के लिए लाई गई थी। इस कारोबार से जुड़े अजमेर के मोबिन व कालू को पुलिस ने पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मास्टर माइंड राहुल चौहान व न्यू ट्रांसपोर्ट के गोदाम मालिक लतीफ़ की तलाश है और उनके संबन्धित ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। लतीफ़ ने 3 हजार रुपए प्रति माह के किराए पर यह गोदाम दे रखा था।

रामगंज में यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की CIU टीम ने की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुलेश व DSP चिंरजीलाल लाल मीणा ने बताया कि दवाइयां जब्त कर रामगंज थाने के सुपुर्द कर दी। इसके बाद अजमेर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। DSP मुकेश सोनी ने पुलिस जाब्ते व ड्रग टीम के साथ विमला मार्केट के अन्य मेडिकल स्टोर के स्टॉक की भी जांच कर रहे है। बताया जाता है कि गिरोह ने इससे पहले भी दवाइयां सप्लााई की थी और पुलिस इसी शक के आधार पर दबिश दे रही है।

जयपुर की विश्वकर्मा पुलिस को रविवार सुबह लोडिंग टेम्पो से सांगानेर या विश्वकर्मा में नकली दवाओं को ले जाने की सूचना मिली थी। तब पुलिस टीम अलर्ट हो गई। विश्वकर्मा में ही टेम्पो के आने की सही जानकारी मिली। पुलिस टीम पीछा करने लगी। ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास टेम्पो को पकड़ लिया। दवाओं का वजन करीब 8 क्विंटल 67 किलोग्राम निकला। ड्रग कंट्रोलर टीम को भी बुलाया गया। टेम्पो से 25 लाख नशीली टैबलेट व कैप्सूल मिले। इस पर मोहम्मद ताहिर निवासी महावतों को मोहल्ला, घाटगेट को गिरफ्तार किया था।

जांच में पुलिस को पता लगा कि मोहम्मद ताहिर नशीली दवाओं को मानसरोवर से टेम्पो में लेकर आया था। नशीली दवाओं को ट्रांसपोर्ट के जरिए अजमेर भेजा जाना था। टेम्पो चालक से पता लगा कि दवाओं को मुहाना में एक गोदाम से लेकर आया था। इन दवाओं का कोई बिल, लाइसेंस भी नहीं मिला। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के गोदाम में सोमवार को दबिश दी। पूरे नेटवर्क की जानकारी करने में पुलिस जुटी हुई है। राजस्थान में नशे के सौदागरों की पूरी चेन है। इसी चेन की कड़ी पुलिस ने पकड़ ली है। इसी कड़ी से माफिया तक पहुंचने की जुगत में पुलिस है। टेम्पो चालक से मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने अजमेर में सफलता पाई है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक