हाईकोर्ट ने ब्लैक फंगस की दवा की कमी को लेकर केंद्र सरकार को लगाई फटकार

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ब्लैक फंगस की दवा की कमी को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि इसपर पहले से ही बहुत शोर है और यदि आप इसे नहीं सुनना चुनते हैं, तो यह आपकी पसंद है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने उच्च न्यायायल में दावा किया कि ब्लैक फंगस यानी म्यूकोर माइकोसिस बीमारी के इलाज में काम आने वाल दवाओं में से एक एम्फोटेरिसिन बी. बाजार में आसानी से उपलब्ध है। सरकार के वकील के इस दावे पर उच्च न्यायालय ने काफी आश्चर्य व्यक्त किया।

न्यायालय ने कहा कि यदि दवा बाजार में प्रचुर मात्रा में आसानी ने उपलब्ध होती तो इस बीमारी से इतनी मौतें नहीं होनी चाहिए थी। इस पर केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि लोग दवा की कमी से नहीं मर रहे हैं बल्कि ब्लैक फंगस बीमारी अपने आप में खतरनाक है। जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से स्थाई अधिवक्ता कीर्तिमान सिंह ने कहा कि ‌ब्लैक फंगस से प्रभावित लगभग एक तिहाई मरीजों की मौत हो गई है। सिंह ने दावा किया कि वे लोग (ब्लैक फंगस के मरीज) दवाओं की कमी से नहीं मर रहे हैं अन्यथा बहुत शोर और अशांति होती। इस पर पीठ ने कहा कि ‘पहले से ही बहुत शोर है और यदि आप इसे नहीं सुनना चुनते हैं, तो यह आपकी पसंद है।’

हालांकि, उच्च न्यायालय ने ब्लैक फंगस के संभावित इलाज के विकल्पों पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीमआर) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर संतोष जताया। इसमें कहा गया था कि लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी पसंद की दवा है और विशेषज्ञों को नियमित अंतराल पर इसकी समीक्षा करने के लिए कहा। पीठ को बताया गया कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिए लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी को प्रशासित करने के लिए रोगियों को प्राथमिकता देने का मानदंड युवा रोगी हैं और जिनमें सर्जिकल डिब्राइडमेंट संभव नहीं है या अधूरा है।

आईसीएमआर ने अपने नये दिशा-निर्देशों में कहा है कि शुरू में मानक उपचार के रूप में एम्फोटेरिसिन बी डीऑक्सी कोलेट के उपयोग की सलाह दी, जबकि यह देखते हुए कि यह नेफ्रोटॉक्सिसिटी का कारण बनता है। इसमें यह भी सलाह दी कि इसे नेफ्रोटॉक्सिसिटी को कम करने के लिए कैसे दवा दिया जाना चाहिए।

उच्च न्यायालय ने एक जून को मामले की सुनवाई के दौरान दिशा-निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान आईसीएमआर के एक वैज्ञानिक ने पीठ को बताया कि या तो एक संशोधित दिशा-निर्देश या परिशिष्ट जारी किया जाएगा जो यह दर्शाता है कि यह लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की कमी के आलोक में तैयार किया गया है और हर दो सप्ताह के बाद तीन महीने तक इसकी समीक्षा की जाएगी।

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए