डॉक्टर की लापरवाहीडॉक्टर की लापरवाही, आधे घंटे में चढ़ा दिया दो यूनिट खून, मरीज की मौत, मामला दर्ज

अंबाला। डॉक्टरों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। बता दें कि एक मरीज को आधे घंटे में दो यूनिट खून चढ़ा दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दरअसल अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में डायलसिस के दौरान हुई लापरवाही में एक मरीज की मौत हो गई। गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर अब पुलिस ने टेक्नीशियन राहुल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत देकर अधोया हिंदवान गांव के रहने वाले नवीन शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल के डीसीडीसी डायलिसस सैटर में उसके पिता का उपचार चल रहा था। 24 जनवरी 2021 को उसके पिता को सेंटर में 2 यूनिट खून आधे घंटे में चढ़ा दिया गया था। इसकी वजह से उसके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। इसी वह से उसके पिता को यमुनानगर के गाबा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उन्हें आईसीयू में 15 दिन रखा गया। तब उनका उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि गलत तरीके से खून चढ़ाने की वजह से उसके पिता की हालत खराब हुई है।

2 यूनिट खून चढ़ाने की प्रक्रिया 7-8 घंटे में होती है। मगर टेक्नीशियन राहुल ने आधे घंटे में ही दो यूनिट खून चढ़ा दिया था। गाबा अस्पताल में आराम न होने के बाद नवीन ने अपने पिता को एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल करवाया। यहां भी वे दस दिन तक आईसीयू में दाखिल रहे। यहां भी उसे बताया कि ओवर स्पीड से खून चढ़ाने के कारण उसके पिता की सेहत खराब हुई है। उसकी पिता चलने फिरने से लाचार हो गए थे। जबकि टांगें भी बेहद कमजोर हो गई थी। 8 मार्च 2021 को नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान ही उनके पिता की मौत हो गई थी। नवीन ने बताया कि तब उसने खून चढ़ाने में हुई लापरवाही की शिकायत की थी लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। परिवादी का आरोप कि इंसाफ के लिए वह पिछले कई महीने से ठोकरें खा रहा है। अब विज के आदेश पर सेंटर व टेक्नीशियन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।

 

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 15 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 21 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक