मेडिकल प्रवेश के लिए कॉमन टेस्ट शीघ्र

नई दिल्ली

देश के सभी निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल परीक्षा यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंटरेंस टेस्ट (नीट) इसी वर्ष से लागू होगी। सीबीएसई और एमसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो इसी वर्ष से एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा कराने को तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों से परीक्षा का प्रस्तावित श्ेाड्यूल कोर्ट में पेश करने को कहा है।
गैर सरकारी संगठन संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीएसई और एमसीआई ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इसी वर्ष से नीट परीक्षा कराने का आदेश मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एआर दवे की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है। फिलहाल आल इंडिया कोटे की 15 फीसदी सीटों को भरने के लिए एआइपीएमटी परीक्षा होती है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं को लेकर न्यायालय ने सख्ती बरतने को कहा है, क्योंकि पिछली परीक्षाओं में इस परीक्षा की गोपनीयता और व्यवस्था को दलालों ने तार-तार कर दिया था। हरियाणा के रोहतक में एआईपीएमटी परीक्षा लीक करवाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा हुआ था।
  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 3 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 4 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 5 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 15 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 16 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 13 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत