प्राइवेट अस्पताल में गलत इंजेक्शन से युवक की मौत पर हंगामा

भोपाल (मप्र)। प्राइवेट अस्पताल में गलत इंजेक्शन से युवक की मौत पर हंगामा हो गया। हमीदिया रोड स्थित स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने रोड जाम कर दिया।

इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर फरार हो गए। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आरोप है कि अस्पताल के डायरेक्टर सामने नहीं आ रहे हैं। सभी डॉक्टर अस्पताल से भाग गए हैं। मरीजों का भी आरोप है कि अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं होता। आयुष्मान योजना के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है।

यह है मामला

प्रकाश साहू ने बताया कि बेटे राहुल को एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर बिना डॉक्टर की देखरेख के इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। अस्पताल ने बताया कि उसको हार्ट अटैक हुआ है। उन्होंने युवक को डिस्चार्ज करने की मांग की थी। अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड से इलाज का हवाला देकर मना कर दिया। आज अस्पताल ने हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी। कल रात में उसे ठीक छोड़ कर गया था, सुबह मौत की खबर आ गई।

साहू ने आरोप लगाया कि अस्पताल में फायर सेफ्टी या इमरजेंसी एक्जिट नहीं है। एक ही बिल्डिंग में तीन-तीन अस्पताल चल रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें मान्यता कैसे दी? एक मरीज बीच इलाज में ही अस्पताल से खुद घर लौट गया। उसके पैर में फ्रैक्चर बांधा था।

उसने कहा कि आयुष्मान से मेरा इलाज चल रहा था। दो दिन से अस्पताल में लेटा हूं, बस प्लास्टर बांधा गया है। इसके अलावा अब तक और कोई इलाज नहीं किया गया। इसलिए हम खुद से ही घर जा रहे हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक