सरकार ने लाखों रुपये की इस दवा पर घटाई जीएसटी

नई दिल्ली। लगातार बढ़ रहीं महंगाई के साथ -साथ दवा के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसका सीधा असर मरीजों के जेब पर पड़ रहा है। अब इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने कैंसर के रोगियों को एक बड़ी राहत दी है। जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक में कैंसर के उपचार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अहम दवा पर जीएसटी घटा दी गई है। भारत में कैंसर की दवा प्रेम्ब्रोलाईजुमाब की कीमत लाखों में है।

टाटा की वनएजी (1mg) के मुताबिक इस दवा की 4 एमएल की एक वायल करीब 2.35 लाख रुपये की मिलती है। बेहद महंगी होने की वजह से इस दवा पर एक-एक फीसदी जीसटी का बहुत बड़ा असर पड़ता है। ऐसे में 7 फीसदी की जीएसटी कटौती आम आदमी के लिए बड़ी राहत है। बैठक में फैसला किया गया है कि Pembrolizumab (KEYTRUDA) दवा पर अब 5 फीसदी जीएसटी लगेगी। अभी तक इस दवा पर 12 फीसदी जीएसटी लगती थी यानी अब सरकार की तरफ से 7 फीसदी की राहत दी गई है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने ट्वीट के जरिए इसकी सूचना दी है। प्रेम्ब्रोलाईजुमाब दवा का इस्तेमाल मेलेनोमा के बहुत अधिक फैलने के मामलों, फेफड़ों की छोटी कोशिकाओं के कैंसर, सिर और गर्दन के स्क्वैमस सेल में कैंसर, आमाशय के कैंसर और गले के कैंसर में होता है। प्रेम्ब्रोलाईजुमाब कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा है, जो संयुक्त राष्ट्र की आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल है। यह दवा बुरी तरह से फैल चुके मेलेनोमा यानी त्वचा कैंसर के उपचार में 50 फीसदी तक प्रभावी मानी गई है। पहले इस चरण में पहुंच जाने के बाद कैंसर को लाइलाज माना जाता था और मृत्यु निश्चित थी, लेकिन अब 50 फीसदी उम्मीद जगी है। निवेलुमाब दवा से भी यह उपचार होता है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती