विभागीय टीम की कार्रवाई से दवा दुकानों में मची हड़कंप, खामियां मिलने पर 26 दवा दुकानों पर बिक्री रोकी

जम्मू। ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (डीएंडएफसीओ, खुदरा/थोक) ने ड्रग एंड कास्मेटिक्स एक्ट, 1940 का उल्लंघन करने पर 26 दवा बिक्री प्रतिष्ठानों के संचालन पर रोक लगा दी है। दवा विक्रेताओं को निर्धारित अवधि के भीतर खामियों को दूर नहीं करने की सूरत में लाइसेंस पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दस हजार से अधिक घटिया गुणवत्ता वाली दवाएं जब्त की। इसके साथ 150 से अधिक दवा के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

टीम ने जिला जम्मू में 6, डोडा में 4, आरएस पुरा, रामबन और राजोरी में 3-3, सांबा, किश्तवाड़ और कठुआ में 2-2 और पुंछ में एक दवा प्रतिष्ठान की बिक्री प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। विभागीय टीम ने एंटीबायोटिक, पीपीआई, स्टेरायड, एनएसएआईडीएस आदि के 150 से अधिक नमूने लिए हैं। इन्हें ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया है। 10672 रुपये के ड्रग्स स्टाक को जब्त किया है। इस बीच एक न्यायालय मामले में सीजेएम रियासी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये जुर्माना और कारावास की सुनाई।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़