ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, महिला के पेट में पटियां और स्पंज छोड़े, डॉक्टर पर FIR दर्ज

पानीपत। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, इंसान को नया जीवन देने वाले डॉक्टर की लापरवाही से एक मरीज की जान पर आफत आ गयी, जहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही ने सबको सकते में डाल दिया. ऐसा ही मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है। शहर के सेक्टर 11 स्थित मशहूर डॉ. GC गुप्ता पर लापरवाही का केस दर्ज हुआ है। आरोपी डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान एक महिला पेशेंट के पेट में पटियां और स्पंज छोड़ दिए। यूं ही टांके लगा दिए।

जब महिला को पेट में दर्द रहने लगा, तो उसने डॉ. को इस बारे में बताया। मगर डॉ. GC गुप्ता ने उसकी एक न सुनी और उसे लताड़ लगाते हुए उसके साथ बदतमीजी की। महिला ने किसी दूसरे अस्पताल से CT स्कैन करवा कर ऑपरेशन करवाया, तो मामले का खुलासा हुआ। महिला की शिकायत पर पानीपत सिविल अस्पताल CMO द्वारा गठित टीम ने जांच की। जांच में आरोप सही मिले, जिसके बाद FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉ. GC गुप्ता के खिलाफ IPC की धारा 337 व 338 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में सुमन लता ने बताया कि वह गांव सिवाह, पानीपत की रहने वाली है। साल 2021 में उसके पेट में गांठ थी। जिसका इलाज करवाने के लिए वह शहर के सेक्टर 11 स्थित डॉ. जीसी GUPTA अस्पताल में 13 जुलाई को गई थी। जहां डॉ. जीसी GUPTA ने कहा कि उसके पेट में गांठ है। जिसका ऑपरेशन जल्द से जल्द कराना पड़ेगा। महिला का कहना है कि डॉ. जीसी गुप्ता की बात मानकर ऑपरेशन के लिए उसी दिन अस्पताल में दाखिल हो गई। 15 जुलाई को उसके पेट का ऑपरेशन उसके पति संदीप व मामी मुकेश की मौजूदगी में डॉ. जीसी गुप्ता ने किया।

19 जुलाई को डॉ. ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद वह नियमित रूप से डॉ. जीसी गुप्ता के बताए अनुसार दवाइयां लेती रही, लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिला। जिसके बाद वह डॉ. GC गुप्ता से ट्रीटमेंट के दौरान बताई, लेकिन डॉ. गुप्ता ने उसकी बात और दर्द को अनदेखा किया। वह उसके साथ बदतमीजी से पेश आए। दो-तीन माह तक जब उसके पेट में दर्द से कोई राहत नहीं मिली, तो एक महिला डॉक्टर ने उसे CT स्कैन करवाने की सलाह दी। जिसके बाद उसने बिशन स्वरुप कॉलोनी स्थित एक रिडियोग्राफी सेंटर से CT स्कैन करवाया। जिसकी रिपोर्ट देखकर महिला डॉक्टर ने उन्हें तुरंत बरसत रोड स्थित एक अस्पताल जाने की सलाह दी।

ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर की डिटेल दिखाते आरोपी डॉ. जीसी गुप्ता

सलाह के अनुसार वे वहां गए। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान उन्हें बताया कि पिछले ऑपरेशन के दौरान डॉ. की लापरवाही से पेट में पटियां व स्पंज छोड़े गए हैं। इनके अंदर रहते हुए पेट में टांके लगा दिए गए हैं। दूसरे ऑपरेशन के दौरान की पूरी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। दूसरा ऑपरेशन कर उसके पेट से पटिया और स्पंज निकाला गया है। महिला ने बताया कि डॉ. GC गुप्ता की लापरवाही से उसके स्वस्थ की बहुत बड़ी हानि हुई है। जिस लापरवाही से उसकी जान भी जा सकती थी। जिसकी लापरवाही के कारण वह आज तक ठीक नहीं हो पाई है। महिला के पति संदीप ने कहा कि अब जिंदगीभर अगर कोई दिक्कत होती है, तो उसका तीसरा कोई ऑपरेशन नहीं हो सकती है।

वहीँ इस बारे में आरोपी डॉ. GC गुप्ता ने कहा कि महिला का मैंने ऑपरेशन नहीं किया है। उनका ऑपरेशन किसी दूसरे अस्पताल की महिला डॉक्टर ने मेरे अस्पताल की बिल्डिंग में किया था। जिसके मैं सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की जांच कमेटी को सबूत दे चुका हूं। मगर उस महिला डॉक्टर ने सरकारी डॉक्टर भी मिले हुए हैं। मेरे खिलाफ साजिश रची गई है।
चांदनी बाग एसएचओ महिपाल सिंह ने कहा कि सरकारी डॉक्टरों की कमेटी की रिपोर्ट और महिला की शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। अब रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 15 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 21 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक