दवा सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में

दिल्ली :  दवा सप्लाई के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले आरोपी को दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस के साइबर थाना टीम ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। 26 वर्षीय आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोलन (Solan) जिले के परवाणू निवासी हिमांशु गौतम के रूप में हुई है। पुलिस उसे गिरफ्तार करके दिल्ली लेकर आयी है।

आरोपी ने दिल्ली में एक व्यक्ति से दवा सप्लाई के नाम पर 95 हजार रुपए ले लिए लेकिन उसे दवाई की सप्लाई नहीं हई। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने जानकारी दी कि 10 जनवरी को एक शख्स ने साइबर थाना पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दी थी। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे ग्रोवेल लाइफ साइंसेज फार्मा कंपनी से एक मैसेज और कॉल आया था, जिसमें अस्पतालों को दवा की आपूर्ति करने का दावा किया गया था। पीड़ित ने मैसेज में दिए गए नंबर से बात की। जिसके बाद आरोपित हिमांशु ने शिकायतकर्ता को उत्पादों का आर्डर देने के लिए राजी किया।

पुलिस ने 34 हजार प्रतिबंधित कफ सिरफ, 1.63 लाख नशीली दवाओं के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने 95 हजार रुपए तो दे दिए लेकिन पैसे दिए जाने के बाद दवाईयां प्राप्त नहीं हुई। शिकायकर्ता ने जब फोन किया तो आरोपी ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। शिकायकर्ता को एहसास हुआ कि दवाईयों के उत्पाद के नाम पर उससे 95 हजार रुपए की ठगी हुई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज की जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने जब उस नंबर के सभी जानकारी का विश्लेषण किया, जिससे पीड़ित को फोन किया गया था तो इससे उसके पते की जानकारी पुलिस लग गई। इसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया, मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई