फिर सामने आए 19 फर्जी आयुर्वेद डॉक्टर

Fake Doctor Case: बीते महीने एसटीएफ की जांच में फर्जी डॉक्टरों (Fake Doctor Case) के गिरोह का खुलासा हुआ था। उस वक्त 36 ऐसे डॉक्टर सामने आए थे जो फर्जी डिग्री के माध्यम से डॉक्टर बने हैं। अब इस केस में पुलिस को 19 अन्य फर्जी आर्युेवद डॉक्टरों के बारें में जानकारी मिली है। इमलाख के गिरोह ने ही इन डॉक्टरों को भी फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाए थे।

14 डॉक्टर गिरफ्तार (Fake Doctor Case)

इन डॉक्टरों के पंजीकरण के सत्यापन के लिए पुलिस ने भारतीय चिकित्सा परिषद को पत्र लिखा है। ताकि, इन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके। इस मामले में अब तक 14 डॉक्टर गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है कि बीते महीने 10 जनवरी को एसटीएफ की ओर से फर्जी डॉक्टरों के गिरोह का खुलासा किया गया था। उस दौरान जांच में  36 ऐसे डॉक्टरों के बारे में पता चला था, जो देहरादून और अन्य शहरों में फर्जी तरीके से तैयारी कर रहे थे। एसटीएफ ने दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। इन्हें फर्जी डिग्री बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को भी पकड़ा गया था। नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज इस मुकदमे की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने भी अब तक 12 फर्जी डॉक्टरों की गिरफ्तारी की है।

मास्टरमाइंड इमलाख

सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने  इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन डॉक्टरों के पंजीकरण के सत्यापन के लिए परिषद को पत्र लिखा गया है। ताकि, यह पता किया जा सके कि उनके संज्ञान में ये फर्जी डॉक्टर हैं या नहीं। अब फर्जी डॉक्टरों की संख्या 55 के पास पहुंच गई है।

गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख का पंजीकरण होगा रद्द 

फर्जी डॉक्टर के गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख के पंजीकरण को पुलिस रद्द करवायेगी। जांच में सामने आया है कि उसने इस फर्जी धंधे से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। इमलाख की सारी संपत्ति एक ट्रस्ट के नाम पर है। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।

http://LNJP Hospital की बड़ी लापरवाही, जिंदा बच्ची को मृत घोषित किया

https://medicarenews.in/news/35703

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती