केंद्र सरकार देश में खोलने जा रही है डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र, हर बीमारी की होगी जांच

Health Center: केंद्र सरकार सरकार देश में डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) खोलने वाली है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में बीपी, शुगर और हृदय रोगों की जांच होगी। देश में बढ़ते हाई बीपी, शुगर और हृदय रोगों के मरीजों को देखते हुए सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है। इन बीमारियों की जांच होगी साथ ही वक्त रहते ही इन बीमारियों का इलाज शुरु हो सकेगा।

देश में ड्रोन से दवा आपूर्ति की तैयारियां (Health Center)

देशभर में अलग-अलग राज्यों के जिलों, कस्बों और गांवों में घरों के नजदीक कदम-कदम पर स्वास्थ्य केंद्र खोले जायेंगे। ताकि आज के दौर में बदलते लाइफस्टाइल के कारण हो रही बीमारियों के दुष्प्रभावों को रोका जा सकें। पीएम नरेंद्र मोदी के इस बड़े विजन को पूरा करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूरी तरह से कमर कस ली है। देश में ड्रोन से दवा आपूर्ति और जांच सेवाओं के लिए बड़ी तैयारियां की जा रही है।

शुरुआती चरण में डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता है शुरुआती चरण में देश में डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण हो। इसके लिए सर्वे भी हो चुका है। कई जगहों पर स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की तैयारियां भी शुरु हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे में आए आंकड़ों में लाइफस्टाइल डिजीज से प्रभावित राज्य और जिलों में ऐसे सेंटर को प्राथमिकता पर शुरू किया जाना है। उसके बाद समूचे देश में इन सेंटर्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। ताकि लोगों को लाइफस्टाइल डिजीज से बचाया जा सके। सिर्फ इन सेंटर्स की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी बल्कि देश में 5G टेक्नोलॉजी के आने के साथ चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस तकनीकी का उपयोग किया जाना है। इसके लिए भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तकनीकी टीम के साथ चिकित्सा केंद्रों के साथ मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की डिलीवरी के लिए अपनी पूरी योजना बनाई है।

पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रहा है एडेनोवायरस, 9 दिनों में 40 बच्चों की मौत

https://medicarenews.in/news/35827

ड्रोन से स्वास्थ्य सुविधाओं का ट्रायल

5G टेक्नोलॉजी आने के साथ में ड्रोन की मदद से दवा आपूर्ति और जांच सेवाओं के लिए बड़ी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देश के कुछ स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से ड्रोन से ऐसी सुविधाओं का ट्रायल भी किया जा चुका है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री के साथ मुलाकात में ऐसी ही ड्रोन की सुविधाओं से युक्त स्वास्थ्य सेवाओं का खाका खींचा। ड्रोन सुविधाओं की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ उत्तराखंड चार धाम की यात्रा की शुरुआत भी हो रही है।

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन