इन राज्यों में तेजी से कोरोना का प्रसार, ICMR ने मास्क पहनना अनिवार्य किया

Covid 19: एक बार फिर से देश में कोविड 19 (Covid 19) तेजी से बढ़ रहा है। देश के 14 राज्यों के 29 जिलों में कोविड 19 के संक्रमण में तेजी से विस्तार देखने को मिल रहा है। 5 से 10 प्रतिशत संक्रमण में विस्तार हो रहा है। वहीं कई ऐसे भी जिले हैं जहां पिछले सप्ताह से संक्रमण की दर में 40 प्रतिशत से भी ज्यादा नूमने जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

ICMR ने मास्क पहनना अनिवार्य किया (Covid 19)

नई दिल्ली में स्थित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोर्ट में ये बताया गया है कि देश के करीबन 88 जिले कोरोना की चपेट में है। इस वक्त भी देश के 500 से अधिक जिलों में कोरोना का संक्रमण 5 प्रतिशत से नीचे है जो वैश्विक मानकों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में मानी जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि यहां सुपर स्प्रेडर को रोकना बहुत आवश्यक है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जायें।

वायरस ने बदला अपना रुप 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने जानकारी दी कि कोविड 19 का वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है। वर्तमान समय में तेजी से  कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसके पीछे वायरस का वह नया म्यूटेशन है, जिसकी पहचान अब तक 14 से भी अधिक देशों में हुई है। भारतीय अस्पतालों में अभी इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन यह स्थिति कब तक बनी रहती है इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। यह वक्त संभलने का है, क्योंकि कोविड सतर्कता नियम का पालन करने से ही संक्रमण की चेन को रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें- कैंसर के इलाज के नाम पर आयुर्वेदिक सेंटर ने 15 लाख रुपए ठगे

भारत में पहली बार कोविड 19 की तीसरी लहर में संक्रमण में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे वक्त में कोविड सतर्कता के नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है।

 

Related Posts

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 10 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश