Global Pharma ने वापस मंगवाए 50 हजार आंखों के ट्यूब

Global Pharma: ग्लोबल फार्मा (Global Pharma) ने अमेरिकी बाजार से 50 हजार आंखों के ट्यूब वापस मंगवा लिए हैं। बैक्टिरील कॉन्टामैनेशन की वजह से कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) के द्वारा ये जानकारी दी गई है।

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) ने अपनी नयी रिपोर्ट में बताया है कि चेन्नई में स्थित फार्मा कंपनी ने अमेरिकी बाजार में ‘‘आर्टिफीशियल आई ऑइंटमेंट’ के प्रभावित ‘लॉट’ को वापस लेने का फैसला किया है। US FDA ने कहा कि प्रभावित ‘लॉट’ चेन्नई स्थित ‘ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर’ द्वारा निर्मित किया गया है जबकि न्यूयॉर्क की ‘डेलसम फार्मा’ द्वारा अमेरिकी बाजार में इसका वितरण किया गया।

चेन्नई में तैयार की गई ग्लोबल फार्मा (Global Pharma) की आई ट्यूब 

ग्लोबल फार्मा की इस आई ट्यूब को चेन्नई में स्थित फैसिलिटी में तैयार किया गया और अमेरिका के बाजार में डिस्ट्रिब्यूट किया गया। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA)  ने जानकारी दी कि इस दवा को अमेरिका में न्यूयॉर्क Delsam Pharma ने किया।

दवा बैक्टीरिया से कॉन्टामिनेट हो गया

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में दवा मंगवाने के कारण ये बैक्टीरिया से कॉन्टिमनेट हो गया है। कंपनी ने 24 फरवरी को ही इस दवा को वापस मंगवाने का फैसला लिया था। US FDA के अनुसार, FDA के नियमों में तीन क्लास के तहत दवाओं की रिकॉल करने का फैसला लिया जाता है। आमतौर पर दवाओं के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर असर के आधार पर इसे तय किया जाता है। क्लास 1 के तहत उन दवाओं को बाजार से वापस मंगवाना अति आवश्यक होता है जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- एक सप्ताह में दोगुने हुए कोरोना के केस

फरवरी में ही ग्लोबल फार्मा ने ऐलान किया था कि अमेरिका में रोशनी जाने के कथित मामले में वो अपनी पूरी दवाओं को अमेरिका से वापस मंगवायेगा।

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 9 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 17 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 20 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती