गया के अस्पतालों में दवाएं मात्र कागज तक सीमित

Gaya: बिहार के गया (Gaya) जिले के सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाएं मात्र कागज तक ही सीमित रह गई हैं। यहां के अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की संख्या तो 200 से अधिक है लेकिन किसी भी अस्पताल में संख्या के अनुपात में आधी दवा भी नहीं मिलती है। इसी साल मार्च महीने में दवाइयों की सूची में इजाफा किया गया था लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद भी मात्र कागज तक ही सिमट कर रह गया है।

मरीज दवाइयों के लिए बाहर की दुकानों पर ही निर्भर (Gaya) 

अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवाईयों के लिए बाहर के दुकानों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी दवाओं की नयी सूची मार्च में ही उपलब्ध करायी गयी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जारी की गई नई सूची में कई प्रकार के बीमारियों के लिए नई दवा जोड़ी गई है। मिर्गी, न्यूरो संबंधित दवा, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्राल और कैंसर संबंधित दवाएं बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त बच्चों के एलर्जी भी जोड़ी गई है, जिसके मिलने के मरीजों को अधिक लाभ होगा।  पुरानी सूची में कोलेस्ट्राल और न्यूरो संबंधित सहित कई प्रकार की दवाओं की कमी थी।

ये भी पढ़ें- अंबाला में 3,600 नशीली दवाएं बरामद

सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की सूची 

मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में 356 दवा और इनडोर में 256 दवा
● जयप्रकाश नारायण अस्पताल के ओपीडी में 287 और इनडोर में 169
● सभी अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी में 212 और इनडोर में 101
● सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के ओपीडी में 212 और इनडोर में 97
● रेफरल अस्पताल के ओपीडी में 203 और इनडोर में 98
● प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी में 201 और इनडोर में 93
● शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी में 180 दवा
● अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी में 140 और इनडोर में 53 दवा

 

ये भी पढ़ें-भारत में पहली बार रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हुआ गर्दन का ऑपरेशन

 

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 5 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 16 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती