भारत में पहली बार रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हुआ गर्दन का ऑपरेशन

Robotic Surgery: भारत में पहली बार रोबोटिक सर्जरी (Robotic Surgery) के माध्यम से गर्दन का सफल ऑपरेशन किया गया। चेन्नई के ओपोलो हॉस्पिटल में भर्ती 49 वर्षीय महिला का रोबोटिक सर्जरी के जरिये लार ग्रंथि के ट्यूमर को हटाया गया। ये ऑपरेशन बिना किसी प्रकार का चीरा लगाये किया गया।

रोबोटिक सर्जरी (Robotic Surgery) के जरिये 8 सेमी का ट्यूमर हटाया गया

रोबोटिक सर्जरी के जरिए महिला के गर्दन से 8 सेमी के आकार वाले ट्यूमर को हटाया गया। ओपोलो हॉस्पिटल के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इतने बड़े ट्यूमर को गर्दन से हटाना यह अपने आप में पहली सर्जरी है। अपोलो अस्पताल में रोबोटिक ईएनटी हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी के क्लिनिकल लीड डॉ. वेंकट कार्तिकेयन की ओर से इस सर्जरी को किया गया। डॉ. वेंकट कार्तिकेयन ने अब तक 125 रोबोटिक सर्जरी को अंजाम दिया है।

डॉ कार्तिकेयन ने इस सर्जरी को लेकर कहा कि विजयलक्ष्मी नाम की महिला अपोलो अस्पताल में अपनी गर्दन के दाहिनी ओर एक बड़े ट्यूमर के साथ आई थी। डॉ. ने बताया  कि यह देश में पहली बार RAHI अप्रोच वाली रोबोटिक सर्जरी है। मरीज की लार ग्रंथि से 8 के आकार का एक ट्यूमर को हटाने के लिए रोबोटिक सर्जरी करनी पड़ी। इस सर्जरी में किसी प्रकार का निशान नहीं होता है। बिना कोई निशान छोड़े ट्यूमर हटाने के लिए रेट्रोऑरिक्युलर हेयरलाइन चीरा (आरएएचआई) लगाया जाता है। चीरे का निशान नजर नहीं आता है इससे बेहतर कॉस्मेसिस और उच्च तरीके से एंडोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलती है।

ये भी पढ़ें- अंबाला में 3,600 नशीली दवाएं बरामद

डॉ ने कहा कि  ENT के क्षेत्र में रोबोटिक हेड-एंड-नेक सर्जरी एक उभरती हुई उप-विशेषता है जिसे गले के कैंसर के लिए ट्रांस ओरल रोबोटिक सर्जरी (Trans Oral Robotic Surgery) और बिना किसी दृश्य निशान के गर्दन पर ट्यूमर के लिए रेट्रोऑरिक्युलर हेयरलाइन चीरा (Retroauricular Hairline incision, RAHI) दृष्टिकोण के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

 

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 17 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन