पानीपत के तहसील कैंप में नशीली दवाओं का भंडाफोड़

पानीपत में हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाही करते हुए तहसील कैंप में नशीली दवाओं का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक युवक को 50 रुपए से भी कम कीमत की प्रतिबंधित दवा को 400 से 500 रुपए बेचते हुए धर दबोचा। युवक के पास 68 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार की शाम को हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल यूनिट की टीम ने तहसील कैंप थाना क्षेत्र में फतेहपुरी चौक से बरसत चुंगी सड़क पर टेलर की दुकान के पास एक युवक को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर युवक के पास से नशीले कैप्सूल के आठ पत्ते और एक आधा कटा चार कैप्सूल का पत्ता बरामद हुआ। उसमें 68 कैप्सूल मौजूद थी। है 50 रुपये के कैप्सूल के एक पत्ते को 300 से 400 रुपये में बेचता था। एक पत्ते में दस कैप्सूल थे। वह इस तरह से पांच रुपये के एक कैप्सूल को 30 से 40 रुपये में बेचता था।

ये भी पढ़ें- दवाई लेने के लिए अब मरीजों को नहीं जाना होगा अस्पताल, इस ऐप की मदद से डॉक्टर देंगे दवा

आरोपी के पास ट्रामाटोल के ही जैसी दर्द निवारक दवा बरामद की हैं। इन दवाओं को खुलेआम बेचना कानूनी अपराध है। आरोपी की पहचान अतुल निवासी ग्रीन पार्क पानीपत के रूप में हुई है।  तहसील कैंप थाना प्रभारी फूलकुमार ने जानकारी दी  कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उससे इन दवाओं के सप्लायर के बारे में पूछताछ की जाएगी।

 

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक