जिम ट्रेनर को नशे के 9 इंजेक्शन समेत दबोचा, रिमांड पर लिया

फरीदाबाद। पुलिस ने एक जिम ट्रेनर को नशे के 9 इंजेक्शन समेत गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजू के रूप में हुई है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने एक जिम ट्रेनर को पाली-धौज रोड से काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से नशे के नौ इंजेक्शन बरामद किए गए है। आरोपित संजू गांव पाली का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ थाना डबुआ में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

500 रुपये में लाता था इंजेक्शन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित किसी व्यक्ति से 500 रुपये में एक इंजेक्शन खरीद कर लाता है। वह इसे 600 रुपये के हिसाब से आगे बेच देता है। इस काम में वह पिछले चार महीने से लगा हुआ है। आरोपित जिम में ट्रेनर का काम करता है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को नशे के इंजेक्शन बेचने वाले व्यक्ति को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नशे के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

अन्य मामले में पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है। फिलहाल वह नोएडा सेक्टर-35 में रहती है। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी सोनू को फरीदाबाद के लक्कड़पुर फाटक से काबू किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध नशा तस्करी करने की धाराओं में मामला दर्ज किया।

जेल भेजा

इसके बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने महिला के बारे में बताया। उसकी निशानदेही पर आरोपी महिला को नोएडा गांव मोरना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला ने आरोपी सोनू को 64 हजार रुपये में गांजा बेचा था। महिला गांजे को उड़ीसा में किसी अनजान व्यक्ति से 50 हजार रुपये में खरीद कर लाई थी। पता चला है कि आरोपी सोनू पहले भी जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार