आईआईएल ने बच्चों के लिए खसरा-रूबेला वैक्सीन माबेला लॉन्च की

मुंबई। वैक्सीन निर्माता कंपनी आईआईएल (इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स) ने बच्चों के लिए खसरा और रूबेला वैक्सीन माबेला लॉन्च की है। बता दें कि इसकी घोषणा तमिलनाडु के उधगमंडलम (ऊटी) में आईआईएल डिवीजन ह्यूमन बायोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (एचबीआई) के समारोह में की गई थी।

बताया गया है कि व्यापक मानव नैदानिक परीक्षणों के जरिए यह टीका सुरक्षित और प्रभावी साबित हुआ है। आईआईएल ने कहा कि घातक खसरा और रूबेला पर नियंत्रण की तत्काल जरूरत है। यह वैश्विक स्तर पर हर साल करीब एक लाख बच्चों की जान ले लेता है।

अभयरब सबसे ज्यादा बिकने वाली एंटी-रेबीज वैक्सीन

वैक्सीन निर्माता ने कहा कि एचबीआई ने 1998 में ही देश का पहला सुरक्षित वेरो-सेल रेबीज वैक्सीन अभयरब विकसित किया था। दर्दनाक तंत्रिका ऊतक टीके को चरणबद्ध तरीके से ख़त्म करने के लिए यह भारत सरकार को राह दिखा रहा था। अभयरब आज दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली एंटी-रेबीज वैक्सीन है। इसके बाद, एचबीआई ने बच्चों के लिए डीपीटी, पेंटावेलेंट वैक्सीन, टीटी, हेपेटाइटिस-बी एमआर और टीडी जैसे कई टीके मार्केट में उतारे हैं।

आईआईएल के प्रबंध निदेशक के.आनंद कुमार ने कहा कि कंपनी केंद्र के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए मानव टीकों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। डिप्टी एमडी प्रियब्रत पटनायक ने कहा कि आईआईएल के पास राष्ट्रीय जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पास पर्याप्त बुनियादी ढांचा है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 13 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन