दो नशा तस्कर 970 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार, मामला दर्ज

भवानीगढ़। पुलिस ने दो नशा तस्कर को 970 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
नशे के खिलाफ अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने नशे की 970 गोलियां बरामद करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी इंचार्ज ने गांव रामपुरा की अनाज मंडी के गेट के सामने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को गांव रामपुरा की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को सामने देखकर वह अपने हाथ में पकड़े लिफाफे को गिराकर पीछे मुडऩे का प्रयास करने लगा। अचानक उस लिफाफे से नशीली गोलियों के पत्ते बिखर गए।

थानेदार धर्मपाल ने बताया कि शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकिल सवार काबू कर लिया। उससे पूछताछ की तो उसकी पहचान जिओण सिंह निवासी तलवंडी मलक (समाना) के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह ये नशीली गोलियां बंटी निवासी गांव सूजा (नाभा) से लेकर आया है।

नशे की 970 गोलियां बरामद

पुलिस ने इस मामले में आरोपी से नशे की 970 गोलियां बरामद कर ली। आरोपी जिओण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छापामारी करते हुए बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 12 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त